फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले को मिलेंगे 150 सहायक अध्यापक,आज होगी काउंसलिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले को मिलेंगे 150 सहायक अध्यापक, आज होगी काउंसलिंग
विज्ञापन

हापुड़। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध परिषदीय स्कूलों को जल्द ही 150 शिक्षक मिलने वाले हैं। शासन द्वारा आवंटित पदों के लिए डायट में बुधवार से चार दिन तक काउंसलिंग का आयोजन होगा। इसमें चयनित अभ्यर्थी भाग लेंगे। हालांकि कोरोना महामारी के चलते वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा।
उल्लेखनीय है कि बीते वर्षों शासन के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षक भर्ती निकाली गई थी। इसमें चयनित अभ्यर्थी के लिए अब काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। हापुड़ के जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन जून से 6 जून तक यह काउसंलिंग होगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने साथ मूल बैंक ड्राफ्ट, सभी शैक्षिक मूल अभिलेख, सहायक अध्यापक भर्ती लिखित परीक्षा 2019 का प्रमाण पत्र, नोटेरी शपथ पत्र, ऑनलाइन आवेदन के लिए फोटो पहचान पत्र समेत तमाम दस्तावेज लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। मास्क आदि लगाकर ही काउंसलिंग स्थल पर पहुंचे। यदि किसी तरह की समस्या है तो मोबाइल नंबर 9319877774, 7536020298 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed