{"_id":"5ed54b7d8ebc3e908a718605","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd19964795","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों को ताक पर रखकर खुल रही दुकानें दिल्ली रोड पर आधा शटर खोल हो रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों को ताक पर रखकर खुल रही दुकानें दिल्ली रोड पर आधा शटर खोल हो रहा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमों को ताक पर रखकर खुल रही दुकानें
हापुड़। शहर में नियमों को ताक पर रखकर दुकानें खोली जा रही हैं। दुकानों पर सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
हापुड़ में भी लॉक डाउन में सशर्त के साथ बाजार खोले जा रहे हैं। दुकानों को खोलने के लिए एक दिन एक तरफ के बाजार तो दूसरे दिन दूसरी ओर की दुकानें खोली जानी हैं। लेकिन दिल्ली रोड पर सोमवार को आदेशों को ताक पर रखकर ही दुकानों को खोला जा रहा है। शटर को आधा खोलकर दिनभर दुकानें संचालित की जा रही हैं। दुकानदारों में सरकारी मशीनरी की कार्रवाई का खौफ नहीं दिख रहा है। एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि आदेशों को लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोरोना संक्रमण को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।