{"_id":"5ebad42f8ebc3e909a685ecd","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1987050190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट गंज में लग रहा था मिनी बाजार, एसडीएम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट गंज में लग रहा था मिनी बाजार, एसडीएम ने मारा छापा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट गंज में लग रहा था मिनी बाजार, पुलिस ने खदेड़ा
हापुड़। नगर के मोहल्ला कलक्टर गंज में शाम के समय खाने पीने की दुकानें सजने और लोगों के सैर सपाटे की सूचना पर एसडीएम सत्यप्रकाश कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने यहां मौजूद लोगों को खदेड़ दिया। ठेले और खोमचों वालों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।
एसडीएम को कुछ लोगों ने सूचना दी कि रेलवे रोड स्थित मोहल्ला कलक्टर गंज में शाम के समय खाने पीने की दुकानें सज जाती हैं और बड़ी संख्या में लोग यहां सैर सपाटा करने घरों से निकलकर बाहर आ जाते हैं। सूचना के आधार पर सोमवार देर शाम एसडीएम, कोतवाली पुलिस के साथ अचानक यहां पहुंच गए। उन्होंने लोगों को खदेड़ते हुए चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का ऐसा उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। ऐसा दोबारा हुआ तो एफआइआर दर्ज करायी जाएगी।