फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लॉक डाउन के सही पालन से मिलेगी कोरोना पर जीत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
लोगों ने 14 अप्रैल तक घरों में ही रहने का लिया संकल्प
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी से जंग जीतने को लॉक डाउन का सही पालन प्राथमिकता है। जिले के लोग भी शासन, प्रशासन का पूर्ण सहयोग कर, अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। 14 अप्रैल तक लोगों ने लॉक डाउन का पूर्ण रूप से पालन करने का प्रण लिया है।
आर्यनगर निवासी अजय कुमार गर्ग का कहना है कि यदि हमने सही तरीके से 14 अप्रैल तक लॉक डाउन का पालन कर लिया तो निश्चित ही हमारा देश कोरोना से जीत जाएगा। क्योंकि यह वायरस एक से दूसरे मरीज में फैलता है। इसलिए आपस में दूरी बनाएं व अपने घरों के अंदर ही रहें।
विज्ञापन

अजय त्यागी का कहना है कि हापुड़ जिले के लोग लॉक डाउन का पूर्णत पालन कर रहे हैं। अधिकांश लोगों ने अपनी गली, मोहल्लों के मुख्य रास्ते बंद कर दिए हैं, ताकि बाहर का कोई व्यक्ति अंदर प्रवेश न कर सके। हमें हर हाल में कोरोना को हराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष योगेश राजपूत का कहना है पुलिस और डॉक्टर कोरोना से हमारी रक्षा कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग इनसे अभद्रता, मारपीट कर रहे हैं। यह सही नहीं है, हमें इन लोगों का साथ देना है और लॉकडाउन का पालन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed