फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में आज भिड़ेंगे भारत-पाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
पाकिस्तान के खिलाफ हापुड़ का बेटा थामेगा कमान
विज्ञापन

हापुड़। अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप के सेमिफाइनल मुकाबले में आज भारत पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी। इस मुकाबले में हापुड़ के गांव धनौरा निवासी कार्तिक त्यागी के हाथ में गेंदबाजी की कमान होगी। पिछले मैचों की तरह इस बार भी कार्तिक पाकिस्तान के बल्लेबाजों को पस्त कर टीम के जीत दिलाएंगे। क्योंकि इस विश्वकप में उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी टीमों के दिग्गज बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
धनौरा निवासी योगेंद्र त्यागी के पुत्र कार्तिक त्यागी ने क्रिकेट जगत में जिले नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है। अफ्रीका में चल रहे अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में कार्तिक त्यागी भारतीय टीम की गेंदबाजी की सबसे मजबूत कड़ी साबित हो रहे हैं। बीती 28 जनवरी को भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की टीम से हुआ था। जिसमें उन्होंने अपने आठ ओवर में 28 रन देकर चार विकेट झटके थे। पहले ही ओवर में दो विकेट और एक रन आउट कर, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम को घुटने पर टिका दिया। इस मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमिफाइनल में प्रवेश किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धारदार गेंदबाजी करने पर कार्तिक त्यागी को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को सेमिफाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी। इस मैच में धनौरा के कार्तिक त्यागी पर सभी की नजर रहेगी। खेल जगत से जुड़े लोगों ने कार्तिक त्यागी के बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता ने कहा कि एक किसान के बेटे ने जिले का नाम रोशन किया है। उसका बेहतर प्रदर्शन उसे काफी आगे लेकर जाएगा। खेल प्रशिक्षक डॉ. सुदर्शन त्यागी ने कहा कि अभी तक कार्तिक त्यागी ने अपनी धारधार गेंदबाजी से काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के मैच में भी उस पर ही निगाहें टिकी है। पाकिस्तान को मात देकर भारत अवश्य फाइनल में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed