फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 19 लाख रुपये ऐंठे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 19 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

हापुड़। गांव कस्तला कासमाबाद निवासी तीन लोगों से एक शातिर व्यक्ति ने खुद को हापुड़ में खंड शिक्षा अधिकारी बताकर 19 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का शिकार होने का अंदेशा होने पर जब रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी मिली। पीड़ितों ने इस मामले में डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कस्तला कासमाबाद निवासी रामसिंह पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि रिश्ते में उसका समधी हापुड़ के प्रीत विहार में रहता है, जो मूल रूप से गाजियाबाद का निवासी है। वह खुद को हापुड़ में खंड शिक्षा अधिकारी बताता था। दो साल पहले एक शादी समारोह में मिलने पर उसने शिक्षा विभाग में दो चपरासी व एक क्लर्क पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि रिश्तेदारी होने के कारण वह उक्त व्यक्ति के झांसे में आ गया। जिसके बाद रामसिंह को चपरासी पद पर लगवाने के लिए सात लाख, राम सिंह के दो साले राकेश व सुमित की नौकरी लगवाने के लिए 6-6 लाख रुपये ठग लिए। काफी समय बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जब वह उक्त व्यक्ति से मिलने उसके प्रीत विहार स्थित घर पहुंचे तो वह ताला लगाकर जा चुका था। काफी तलाश और प्रार्थना करने के बाद भी उन्हें पैसे वापस नहीं दिए गए। इस मामले में पीड़ितों ने डीएम से शिकायत कर, पैसे वापस दिलाने व जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed