फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जाम से चौक शहर, लंबी कतारों में फंस घंटों परेशान हुए वाहन चालक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
hapur news
शहर का जाम बना जी का जंजाल
विज्ञापन

हापुड़। जाम की समस्या से शहरवासियों को निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। आलम यह रहा कि सोमवार को दिन निकलते ही शहर की सड़कों पर जाम की लंबी कतार लगी रहीं। वाहन चालकों को घंटो जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम भी नाकाफी रहे। दोपहर बाद तक शहर के प्रमुख चौराहे जाम की चपेट में रहे।
हापुड़ शहर में जाम की समस्या बीते काफी समय से चल रही है। पुलिस, प्रशासन द्वारा आए दिन नए प्लान बनाकर लोगों को राहत दिलाने का भरोसा दिया जाता है। लेकिन यह दावे सिर्फ दफ्तरों तक ही सीमित रह जाते हैं। आलम यह है कि कोई दिन ऐसा नहीं जाता जिस दिन यहां जाम नहीं लगता हो।
विज्ञापन

सोमवार को भी दिन निकलते ही यही समस्या बन गई। दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान, गढ़ रोड पर आर्य समाज मंदिर, मेरठ रोड पर बीएसएनएल कार्यालय और बुलंदशहर रोड पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। दोपहर बाद तक जाम की समस्या बनी रही। जिसके चलते वाहन चालकों को हापुड़ से बाहर निकलने में घंटों का समय लगा। उधर, व्यवस्था बनाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अजयवीर सिंह का कहना है कि सोमवार को प्रथम कार्य दिवस होने के चलते वाहनों का दबाव अचानक बढ़ने से यह समस्या बनी थी। जाम से लोगों को राहत दिलायी जा रही है।

रविवार को प्रमुख सचिव गृह के गुजरने पर लगा था जाम
हापुड़। रविवार की शाम भी शहर में भीषण जाम लगा था। इसकी पड़ताल करने पर पता चला कि प्रदेश के प्रमुख सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी शाम को दिल्ली से हापुड़ होते हुए मेरठ जा रहे थे। इसके लिए पुलिस ने मेरठ रोड तिराहे पर उनके गुजरने से काफी समय पहले ट्रैफिक रोक दिया था। उनके जाने के बाद जब ट्रैफिक चालू किया गया तो भीषण जाम लग गया। कुल मिलाकर वीआईपी कल्चर का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed