फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सिर्फ मास्क के सहारे कोरोना वायरस से जंग लडने की तैयारी में हापुड़ का स्वास्थ्य विभाग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोरोना वायरस : जांच के संसाधन नहीं, मास्क से बचाव की तैयारी
विज्ञापन

जतिन त्यागी
हापुड़। चीन में तांडव मचा रहे कोरोना वायरस को लेकर भले ही हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट होने का दम भर दिया है। लेकिन विभाग सिर्फ साधारण मास्क के दम पर ही इस वायरस से लड़ने का सपना देख रहा है। विभाग से मास्क मुफ्त दिए जा रहे हैं। यहां जांच के भी कोई संसाधन नहीं है। वायरस की पहचान का दावा सिर्फ लक्षणों के आधार पर ही किया जा रहा है।
कोरोना वायरस को लेकर शासन से जारी गाइडलाइन पर अमल करते हुए सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं। इन वार्डों में सिर्फ संक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीजों को ही रखने का निर्णय लिया गया है। वायरस को रोकने के इंतजाम नाकाफी हैं। सिर्फ बेड पर मच्छरदानी लगाकर ही विभाग के अधिकारी वार्ड को हाईटेक बनाने का दम भर रहे हैं।
विज्ञापन

इस वायरस की जांच के लिए हापुड़ समेत आस पास के जिलों में कोई संसाधन मौजूद नहीं है। सिर्फ साधारण मास्क को ही विभाग ब्रह्मास्त्र मान रहा है। लेकिन इस तरह के मास्क को भेदने में यह वायरस सक्षम है। यह मास्क कोरोना तो दूर स्वाइन फ्लू के वायरस का सामना भी ठीक से नहीं कर सकते हैं। ऐसे में चिकित्सकों की जान पर भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में इस तरह के रोगों से लड़ने की तैयारी तो आपको समझ आ ही गई होगी। ऐसे में प्रार्थना करें कि हापुड़ में कोरोना वायरस का असर न फैले। अन्यथा लोगों की सेहत टूटते समय नहीं लगेगा। हालांकि यह बात अलग है कि शासन के आदेश को मानते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पूरी तरह अलर्ट हैं और संदिग्ध मरीजों पर नजर रखी जा रही है।
चीन से आने वालों को 14 दिन निगरानी में रखेंगे चिकित्सक
- स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो चीन से आने वाले लोगों को एयरपोर्ट से ही सरकार के निर्देश पर 14 दिन तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। हालांकि हापुड़ में फिलहाल चीन से कोई व्यक्ति नहीं लौटा है।

रोकथाम एवं बचाव के उपाय
- खांसते व छींकते समय कपड़ा मुंह पर रखें।
- बात करते समय दूरी बनाकर रखें, ताकि संक्रमित कण शरीर में प्रवेश न कर सकें।
- भोजन ग्रहण करने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लें।
- भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा का कहना है कि कोरोना वायरस के लक्षण भी स्वाइन फ्लू की तरह ही हैं। इस तरह के मरीजों पर ध्यान रखा जा रहा है। संदिग्ध मिलने पर सैंपल की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed