फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सुबह धुंध के बाद खिले चटक धूप ने दिलायी राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सुबह धुंध के बाद खिली धूप ने दिलाई राहत
विज्ञापन

हापुड़। रविवार को सुबह अचानक धुंध और हल्के बादलों ने मौसम को सर्द बना दिया। न्यूनतम तापमान भी 6 डिग्री तक पहुंच गया। लेकिन दोपहर करीब 12 बजे खिली चटक धूप ने कंपकंपाती सर्दी से राहत दिलाई। तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। हालांकि तेज हवाओं के कारण सर्दी का भी अहसास होता रहै।
फरवरी का महीने शुरू हो गया है, जनवरी में कंपकंपाती सर्दी और बिगड़ते मौसम ने लोगों को परेशान किए रखा। रविवार को भी सुबह आसमान में अचानक धुंध और हल्के बादल छा गए। शीतलहरी हवाएं चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आलम यह रहा कि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों की सर्दी से कंपकंपी छूट गई। हालांकि दोपहर करीब 12 बजे चटक धूप खिलने से लोगों को काफी राहत मिली। जिसके बाद तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई, जिले का अधिकतम तामपान 19 डिग्री दर्ज किया गया। शाम होते ही तापमान में फिर से गिरावट होने लगी। उधर, वातावरण में धुंध के कारण हवा की गुणवत्ता अच्छी नहीं रही। जिले में एक्यूआई 112 दर्ज किया गया, बारिश होने के बाद से प्रदूषण का स्तर 66 तक पहुंच गया था। लेकिन अब धीरे-धीरे यह बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed