फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दिन में निकली धूप, ठंड से मिली लोगों को राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दिन में निकली धूप, ठंड से मिली लोगों को राहत
विज्ञापन

हापुड़। कड़ाके की ठंड से रविवार को दिन में कुछ राहत मिली। देर शाम से ही भयंकर कोहरे से पूरा क्षेत्र प्रभावित रहा। लेकिन सुबह कोहरा छटने से सूर्य देवता के दर्शन हुए, जिससे ठंड कम हो गई। इसके चलते न्यूनतम तापमान भी शनिवार के मुकाबले दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान छह डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया।
बीते कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। बारिश के बाद पारा लगातार नीचे जा रहा था। शनिवार को दिन में कुछ देर के लिए ही सूर्य देव के दर्शन हुए, लेकिन कड़ाके की ठंड बदस्तूर जारी रही। जिसके कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर थे। इसके अलावा आसमान में धुंध छाने से सूर्य देवता के भी दर्शन नहीं हो पा रहे थे। शनिवार शाम से कोहरे ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया। करीब नौ बजे ही सड़कों पर कोहरे की यह स्थिति थी कि थोड़ी दूर तक का भी देख पाना मुमकिन नहीं था। सुबह तक कोहरे ने वाहन चालकों को परेशान किए रखा।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार की अपेक्षा रविवार को दिन कुछ बेहतर रहा। सूर्य देव की कृपा से धूप निकल आई। हालांकि धूप अपेक्षाकृत कुछ हल्की जरूर रही। लेकिन इससे क्षेत्र के तापमान में भी कुछ वृद्धि हुई। इस स्थिति से दोपहर के समय क्षेत्र में रौनक लौट आई। सड़कों पर लोग बिना किसी परेशानी के निकलते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed