फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बरसात के बाद कीचड़ से परेशान शहर के लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बरसात के बाद गंदगी व कीचड़ ने किया परेशान
विज्ञापन

हापुड़। शहर में बरसात कुछ इलाकों के लिए मुसीबत छोड़ गयी है। बरसात में जलभराव से जूझने वाले इन इलाकों में अब कीचड़ ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए प्रचार प्रसार में जुटी नगर पालिका को ये क्षेत्र आइना दिखा रहे हैं। लोगों में पालिका के खिलाफ जबरदस्त रोष व्याप्त है।
बृहस्पतिवार को सुबह के समय तेज और इसके बाद लगभग पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। रात के समय भी बरसात हुई थी। ऐसेे में लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा। लेकिन सुबह होते ही स्वर्ग आश्रम रोड, पक्काबाग में लोगों को कीचड़ का सामना करना पड़ा। स्वर्ग आश्रम रोड पर करीब एक दर्जन गांवों के लोगों का आना जाना होता है। यहां एकेपी इंटर व डिग्री कालेज के अलावा कई अस्पताल भी हैं। हजारों की संख्या में यहां से लोगों छात्र छात्राओं का आना जाना होता है। लेकिन नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। बड़ी बात है कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर पालिका प्रचार प्रसार में लगी है। लेकिन भयंकर कीचड़ से लबालब यह क्षेत्र नगर पालिका के दावों और कार्यों की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, यह परेशानी यहां नई नहीं है। नाला निर्माण के दौरान यहां कई साल तक लोगों को जलभराव की विकट समस्या से जूझना पड़ा था। अब नाले के निर्माण के बावजूद सड़कों पर पानी भरा रहता है। जिसके कारण लोगों को भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका इस ओर से आंखे मूंदे बैठी है। इस संबंध में एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि जलभराव व कीचड़ के लिए जो भी विभाग जिम्मेदार होंगे उन्हें निर्देशित करते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति
स्वच्छता में अव्वल आने के लिए नगर पालिका लाखों खर्च कर रही है। कूड़ा डालने के लिए जगह-जगह स्टील के डस्टबिन लगाए गए हैं। भले ही लोगों को गीला व सूखा कूड़ा की जानकारी न हो। वहीं प्रचार प्रसार के माध्यम से भी शहर को स्वच्छता में अव्वल लाने का दम भरा जा रहा है। लेकिन धरातल पर जनता मुसीबत झेल रही है। शहर में सफाई अभियान के नाम पर भी खानापूर्ति हो रही है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने सफाई अभियान को पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed