फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी दबोचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने वाहन चोरों के एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने का दावा करते हुए उनके कब्जे से चोरी की सात कारें, सात बाइक, लैपटॉप और तमंचे आदि बरामद किए हैं। पुलिस गैंग के दो फरार सदस्यों की तलाश कर रही है।
पुलिस आफिस पर आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी संजीव सुमन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में शहर से वाहन चोरी की वारदात बढ़ी थी। जिसे देखते हुए कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम को खुलासे के निर्देश दिए गए थे। बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग मेरठ रोड फलाई ओवर के नीचे चोरी की कारों को बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। इस दौरान इन लोगों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चार लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक सैनी पुत्र रामनिवास गांव गोयना, सुदेश उर्फ विपिन पुत्र शंकर, दीपांशु पुत्र सुदेश निवासी रामगढ़ी बताए। तलाशी लेने पर इनके पास से दो तमंचे, चाकू कारतूस बरामद किए। जबकि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग अलग स्थानों से चोरी की गई सात कार, सात बाइक, तीन आरसी, तीन नंबर प्लेट, एक लैपटॉप भी बरामद किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि यह गैंग जिले व आसपास के क्षेत्र में सक्रिय था। ये लोग शादी समारोह व भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों से वाहन चोरी को अंजाम देेने के बाद या तो नंबर प्लेट व चैसिस नंबर में खेल कर उन वाहनों को बेच देते थे या उन्हें कबाड़ी को बेच दिया जाता था। गैंग का सरगना दीपक सैनी है। जबकि उसके दो साथी साकिब पुत्र मोहम्मद अब्बास निवासी गांव दभेजी थाना बुढ़ाना मुजफफरनगर, योगेंद्र उर्फ जोगेंद्र पुत्र लल्लू निवासी गांव गोयना हापुड़ हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed