फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रविवार को जाम से हांफा शहर, लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रविवार को जाम से हांफा शहर, घंटों फंसे रहे लोग
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ की सड़कें रविवार को दिन निकलते ही जाम से चौक हो गई। वाहन चालकों को लंबी कतारों में फंसकर काफी परेशान हुए। पुलिस, प्रशासन के जाम मुक्त शहर के दावे फुस्स हो रहे हैं। मुख्य सड़कों पर ही यह समस्या नहीं है, शहर के अंदर की गलियों में भी ई-रिक्शाओं के बेतरतीब संचालन से जाम लग रहा है।
हापुड़ शहर का बीते समय से ही जाम से पुराना नाता रहा है। रविवार को भी यह क्रम जारी रहा। सुबह करीब साढ़े दस बजे सड़कों पर जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारे नजर आने लगी। आलम यह रहा है कि वाहनों के दबाव के चलते बने जाम से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस, प्रशासन द्वारा समय समय पर जाम से निजात दिलाने के प्लान बनाए जाते हैं। लेकिन धरातल पर यह प्लान उतरने से पहले ही ध्वस्त हो जाते हैं। जाम की स्थिति इतनी विकट है कि यह मुख्य मार्गों के साथ ही शहर के अंदर गलियों तक भी पहुंच गई है। जाम खुलवाने में पुलिस कर्मियों के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अजयवीर सिंह का कहना है कि वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या बनी थी। जाम खुलाकर यातायात सुचारु करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed