{"_id":"5e18beae8ebc3e87ad58b64a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1919163146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण गंदगी से तलाब ओवरफ्लो, गांव में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण गंदगी से तलाब ओवरफ्लो, गांव में भरा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलपुर की आबादी में घुसा तालाब का पानी
हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर में तालाब का गंदा पानी आबादी में आ गया। जिसके कारण गांव के रास्तों में जलभराव हो गया। समस्या से आजिज सैकड़ों ग्रामीणों ने हापुड़ ब्लाक कार्यालय पहुंचकर हंगामा व प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर भी ज्ञापन सौंपा।
स्थित तालाब पर अतिक्रमण और सफाई न होने के चलते ओवरफ्लो हो गया।
गांव रसूलपुर बहलोलपुर में दलित बस्ती स्थित तालाब की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। तालाब पर अतिक्रमण के कारण और इसकी सफाई न होने के कारण तालाब का पानी बाहर निकलकर सड़कों पर फैल गया है। इससे वहां रहने वाले लोगों का जीवन नरकीय हो गया है। समस्या से आजिज बड़ी संख्या में महिला पुरुष ब्लाक कार्यालय पर पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व प्रधान की मनमानी के कारण इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रास्तों पर जगह जगह जलभराव है और गंदगी भरी पड़ी हैं। लोगों का घर से निकलना तक दूभर हो गया है। गांव में महामारी फैलने का भी डर बना हुआ है। ग्रामीण इसके बाद कलक्ट्रेट भी पहुंचे और समस्या के समाधान के लिए डीएम कार्यालय पर भी ज्ञापन सौंपा।
एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। गांव के जलभराव के कारण की जानकारी कर इस समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
प्रदशर्न करने वालो में कमला सिंह, अमित चौधरी, कालू, राजू, गौरव, देवी, मनवीर, राजू मिस्त्री, लाला, सोंटी, राजवती, कमलेश, सरोज देवी, सुभाष, अमित, प्रशांत, रघुवीर, भूरे भैया, राजपाल, रामबीर, सतीश, कृष्ण पाल, सतपाल, राजेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
धीरखेड़ा क्षेत्र में भी जलभराव से लोग परेशान
हापुड़। हापुड़ से सटे गांव धीरखेड़ा में इंडस्ट्रीयल एरिया के पास जलभराव से लोग परेशान हैं। यहां रास्ते पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। इस स्थिति से परेशान लोगों द्वारा प्रदर्शन कर मामले का विरोध किया गया। प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र कसाना, मोहित कसाना, चिंटू कसाना, सुखबीर सिंह, अमित कसाना, कपिल त्यागी आदि लोग मौजूद थे।