{"_id":"5e18beaf8ebc3e87ac7737a4","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd191910150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट सीजेरियन करेंगी प्रसूताओं के प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट सीजेरियन करेंगी प्रसूताओं के प्रसव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट सीजेरियन करेंगी प्रसूताओं के प्रसव
हापुड़। जिले के सरकारी अस्पतालों में अब प्राइवेट सीजेरियन, प्रसव पीड़ा से तड़पती महिलाओं का ऑपरेशन कर प्रसव कराएंगी। बृहस्पतिवार को सर्जन द्वारा ऑपरेशन से इंकार करने के बाद सीएमओ ने निजी गायनोलॉजिस्ट की कमेटी गठित करने की पहल शुरू कर दी है। इस कमेटी को डीएम से अनुमोदन मिलने के बाद सरकारी अस्पतालों में इस तरह की असुविधा नहीं रह सकेगी।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को गढ़ रोड सीएचसी में एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। लेकिन वहां तैनात सर्जन से ऑपरेशन करने से इंकार दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर सीएमओ को खुद ही मौके पर पहुंचकर उसका ऑपरेशन करना पड़ा। बता दें कि सरकारी अस्पतालों में सीजेरियन की कमी के चलते अक्सर इस तरह की परेशानियां बनती हैं।
भविष्य में यह समस्या फिर से न हो सके, इसके लिए सीएमओ डा.रेखा शर्मा ने नया रास्ता निकाला है। निजी सीजेरियन की कमेटी गठित करने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। जिसे डीएम से अनुमोदन मिलने के बाद यह कमेटी सरकारी अस्पतालों में महिलाओं के प्रसव करेगी। कमेटी में शामिल निजी चिकित्सकों को भुगतान विभाग द्वारा किया जाएगा। ऐसे में जिले की प्रसूताओं को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि कमेटी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही डीएम से अनुमोदन के लिए कमेटी की लिस्ट भेजी जाएगी। भविष्य में प्रसूताओं को कोई परेशानी नहीं हो सकेगी।