{"_id":"5e14cac48ebc3e882254cce5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1917164141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस गोदाम पर बदमाशों का डाका, 68 सिलेंडर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस गोदाम पर बदमाशों का डाका, 68 सिलेंडर लूटे
Tue, 07 Jan 2020 11:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर के जंगल में स्थित भारत गैस के गोदाम पर सोमवार रात बदमाशों ने धावा बोला। करीब एक दर्जन बदमाशों ने चौकीदार को गन प्वाइंट पर लेकर गोदाम की कुंडी काट दी।
विज्ञापन
इसके बाद 68 गैस से भरे सिलेंडर मिनी ट्रक में लादकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने मालिक को फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले को चोरी बता रही है।
विज्ञापन
गांव सादिकपुर में हापुड़ निवासी मुकेश जैन का भारत गैस एजेंसी का गोदाम है। गोदाम पर सादिकपुर निवासी फत्तू सिंह चौकीदार के रूप में तैनात है। फत्तू सिंह ने बताया कि मंगलवार रात वह गोदाम परिसर में बने टावर पर सो रहा था। तभी दीवार फांदकर करीब एक दर्जन बदमाश अंदर घुस आए।
विज्ञापन
आहट होने पर चौकीदार की जैसे ही आंख खुली तो बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाश कुंडी आदि काटने के औजार साथ लाए थे। इसके बाद बदमाशों ने गोदाम की कुंडी और मेन गेट का लॉक काटकर 68 सिलिंडर लूट लिए।
बदमाश चौकीदार को जान से मारने की धमकी देते हुए मिनी ट्रक में सिलिंडर रखकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने मालिक को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस चोरी की बात कह रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि चौकीदार सो रहा था। इसी दौरान चोरों ने गोदाम की कुंडी काटकर सिलिंडर चोरी कर लिए। हालांकि बाद में चोरों की आहट होने पर चौकीदार छिपा रहा और उनके जाने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को मिली। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।