फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ की शंकरी गली, उच्च मंजिलों में फिर से शुरू हुआ अवैध कोचिंग का खेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ की तंग गलियों में चल रहे अवैध कोचिंग सेंटर
विज्ञापन

हापुड़। जिले की तंग गलियों व ऊंची मंजिलों में अवैध तरीके से चलाए जा रहे कोचिंग सेंटर कभी भी छात्रों की जान पर काल बन सकते हैं। क्योंकि बहुत से सेंटर अवैध हैं, जिनके पास कोई एनओसी भी नहीं है। सूरत कांड के बाद जिले में कुछ सख्ती की गई थी, तब करीब दस कोचिंग सेंटर सील कर दिए गए थे। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से मानकों को ताक पर रख, संचालकों ने अपनी दुकानें सजा दी हैं।
जिले में बड़े पैमाने पर कोचिंग सेंटर खुले हुए हैं। लेकिन अधिकांश के पास अग्निशमन विभाग समेत कोई एनओसी मौजूद नहीं हैं। जगह के अभाव में संचालकों ने तंग गलियों व ऊंची मंजिलों में कोचिंग सेंटर खोल दिए हैं। सरकारी नौकरी, कंप्यूटर, इंग्लिस लेंग्वेज, बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए बड़ी संख्या में छात्र इन कोचिंग सेंटर में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

आश्चर्य की बात यह है कि यदि किसी सेंटर में कोई हादसा हो जाए तो छात्रों को जान बचाना भी मुश्किल पड़ जाएगा। क्योंकि सेंटर से बाहर निकलने के लिए छोटे रास्ते हैं, जिनमें एक साथ छात्र कक्षा से बाहर नहीं निकल पाएंगे। बता दें कि बीते दिनों गुजरात के सूरत में स्थित एक कोचिंग सेंटर में अग्निकांड हुआ था, जिसमें कई छात्रों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे के बाद जिला प्रशासन और डीआईओएस ने कार्रवाई कर, जिले के करीब दस कोचिंग सेंटरों को बंद कर दिया था। लेकिन डीआईओएस की बदली के साथ ही फिर से जिले में अवैध कोचिंग सेंटरों की बाढ़ आ गई है। दिल्ली में हाल फिलहाल में हुए अग्निकांड के बाद भी अधिकारी नहीं चेत रहे हैं। बता दें कि अनेक सैंटरों पर फायर की एनओसी तक नहीं है। ऐसे में छात्रों की जान से घोर खिलवाड़ किया जा रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि डीआईओएस कार्यालय में पंजीकृत कोचिंग सेंटरों की संख्या महज करीब 120 है, जबकि जिले में 300 से अधिक कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं।
संकरी गलियों से निकला है मुश्किल
संकरी गलियों में खुले कोचिंग सेंटरों के बाहर छात्रों की बाइक आदि खड़ी रहती हैं। ऐसे में पूरी गली से निकला मुश्किल हो जाता है। यहां रहने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्वर्ग आश्रम रोड पर इस तरह के दृश्य देखे जा सकते हैं।
छात्रों से वसूल रहे मोटी फीस
बोर्ड परीक्षा नजदीक है, स्कूलों में अवकाश के चलते कोर्स पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में छात्र कोर्स पूरा करने की जद्दोजहद में कोचिंग सेंटरों का सहारा ले रहे हैं। संचालक छात्रों से मोटी फीस वसूल रहे हैं।

अधिकारी कहिन
जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना का कहना है कि अवैध तरीके से बिना एनओसी चल रहे कोचिंग सेंटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्रों की जान से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed