फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आदेश ताक पर, जमकर हो रही आतिशबाजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
आदेश ताक पर, जमकर हो रही आतिशबाजी
विज्ञापन

हापुड़। सरकारी मशीनरी की सख्ती के बाद भी शादी समारोह में आतिशबाजी पर रोक नहीं लग पा रही है। आतिशबाजी के चलते पिलखुवा में शादी समारोह में आतिशबाजी के दौरान धागे की फैक्टरी में आग लग गई, जबकि नगर पालिका शहर के 19 मैरिज होम संचालकों को नोटिस भेज चुकी है। जिससे मैरिज होम में हर्ष फायरिंग व आतिशबाजी को रोका जा सके। इससे वायु व ध्वनि प्रदूषण की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।
गत दिनों एसडीएम सत्यप्रकाश ने पुलिस-प्रशासनिक व मैरिज होम संचालकों के साथ बैठक की थी। उन्होंने मैरिज होम संचालकों को सख्त आदेश दिये थे कि किसी भी दशा में शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी नहीं होनी चाहिये। जिससे वायु प्रदूषण नहीं हो। तेज ध्वनि की आतिशबाजी से आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

इस बाबत नगर पालिका शहर के 19 मैरिज होम संचालकों को आतिशबाजी पर रोक लगाने को लेकर नोटिस भेजने की कार्रवाई भी कर चुकी है। इनसे आतिशबाजी रोकने के संबंध में शपथ पत्र भी देने के आदेश दिये थे, लेकिन शहर में होने वाले शादी समारोह में आतिशबाजी पर रोक नहीं लग पा रही है। प्रशासन के आदेशों को ताक पर रखकर आतिशबाजी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात को पिलखुवा में शादी समारोह के दौरान जमकर आतिशबाजी हो रही थी। इसी दौरान आतिशबाजी का चिंगारी मैरिज होम के पास स्थित सूती धागे के फैक्ट्री में जा गिरी। देखते ही देखते ही फैक्टरी आग की चपेट में आ गई।

नगर पालिका ईओ जेके आनंद ने बताया कि मैरिज होम संचालकों को आतिशबाजी नहीं करने को लेकर नोटिस भिजवाये गये हैं। जिससे आतिशबाजी करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। एडीएम जयनाथ यादव का कहना है कि आदेशों के पालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed