{"_id":"5dc9a81b8ebc3e5b10029b96","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1881235149","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर देरी से पहुंची छह ट्रेनें, यात्री रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर देरी से पहुंची छह ट्रेनें, यात्री रहे बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन पर देरी से पहुंची छह ट्रेनें, यात्री रहे बेहाल
हापुड़। हापुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली करीब छह ट्रेन सोमवार को देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया गया है कि लखनऊ के पास एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन खराब होने के कारण ट्रेनों की गति प्रभावित रही।
दिवाली के बाद से कई कारणों के कारण ट्रेनों को लेट होने का सिलसिला जारी है। सर्द मौसम का असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी असर डाल रहा है। सोमवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। स्टेशन अधीक्षक मुनीराम मीना ने बताया कि सोमवार को अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, अवध असम एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, सद्भावना एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, दिल्ली मुरादाबाद एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, सरयू-यमुना एक्सप्रेस एक घंटा देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची।
यात्रियों को स्टेशन पर घंटों बैठकर अपने ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। उधर, स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि लखनऊ के निकट पुरबिया एक्सप्रेस का इंजन फेल होने की सूचना प्राप्त हुई है।इसके चलते ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित रही।