{"_id":"5dc8575d8ebc3e5b3b72a5c9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd188052563","type":"story","status":"publish","title_hn":"र्ष फायरिंग में दूल्हे के भाई को लगी गोली, पुलिस कर रही तहरीर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
र्ष फायरिंग में दूल्हे के भाई को लगी गोली, पुलिस कर रही तहरीर का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष फायरिंग में दूल्हे के भाई को लगी गोली, घायल
हापुड़। बाबूगढ़ स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शनिवार रात शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के भाई के पैर में गोली लग गयी। परिजनों ने युवक को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कार्रवाई करने के बजाय तहरीर का इंतजार कर रही है। एसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
बाबूगढ़ स्थित एक बैंक्वेट हाल में शनिवार रात हापुड़ के मोहल्ला भीमनगर निवासी युवती की शादी थी। बरात संभल जिले के गांव गमा से आयी थी। चढ़त के बाद जैसे ही बरात टीके की रस्म के लिए बैंक्वेट हाल पहुंची तो दुल्हन पक्ष के एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दूल्हे हेम सिंह का छोटा भाई रूम सिंह (19) पुत्र सोमपाल भी पास ही में खड़ा था। एक गोली उसके पैर में आ लगी और वह लहूलुहान हो गया। युवक को गोली लगते ही बैंक्वेट हाल में हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवक को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सुबह पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो वह अस्पताल जरूर पहुंची, लेकिन वापस लौट गयी। पुलिस तहरीर आने का इंतजार कर रही है। थाना प्रभारी अजय चौधरी का कहना था कि मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। इस संबंध में एसपी संजीव सुमन का कहना है कि मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।