फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले के 20 हजार यात्रियों की जेब पर बढ़ा बोझ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
टोल दरें बढ़ने से रोडवेज का सफर हुआ मंहगा
विज्ञापन

हापुड़। छिजारसी टोल पर टैक्स बढ़ने के साथ ही हापुड़ जिले के करीब 20 हजार दैनिक यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। अब उन्हें दिल्ली, कौशांबी, नोएडा तक सफर करने के लिए किराए पर पांच रुपये अतिरिक्त देने होंगे। छिजारसी टोल से होकर गुजरने वाली अन्य क्षेत्र की बसों में भी यह बढ़ी दरें लागू कर दी गई हैं।
हापुड़ से दिल्ली, नोएडा नौकरी करने के लिए प्रतिदिन करीब 20 हजार यात्री रोडवेज की बसों से सफर करते हैं। इनके लिए रोडवेज बस अड्डे से कौशांबी, आनंद विहार व नोएडा तक लगभग 100 बसों का संचालन प्रतिदिन होता है। लेकिन अब इन बसों में यात्रियों का सफर थोड़ा मंहगा होने जा रहा है। छिजारसी टोल पर टैक्स में बढ़ोत्तरी के चलते यह फैसला लिया गया है। टेक्स के बढ़ने से खुद को नुकसान से बचाने के लिए रोडवेज के अफसरों ने भी टिकट में प्रति यात्री पांच रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है।
विज्ञापन

हालांकि पिलखुवा तक सफर करने पर पुराना किराया देना होगा। बस से छिजारसी टोल से गुजरने पर ही बढ़ी दरे वसूली जाएंगी। बहरहाल, किराए की बढ़ी दरों से दैनिक यात्रियों में रोष व्याप्त है। बता दें कि इन यात्रियों में से अधिकांश ऐसे हैं, जो अधिकतम दस हजार रुपये मासिक मानदेय पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बसों का किराया चुकाने में उनके पसीने छूट जाते हैं। अब किराए में एक मुश्त पांच रुपये की बढ़ोत्तरी से ऐसे यात्री परेशानी में पड़ गए हैं। बढ़े किराए से यात्रियों में रोष व्याप्त है।
गंतव्य पहले किराया अब किराया
हापुड़-आनंद विहार 78 रुपये 83 रुपये
हापुड़-नोएडा 71 रुपये 76 रुपये
हापुड़-कौसांबी 57 रुपये 62 रुपये
किराया बढ़ने से यात्रियों में रोष --
हापुड़ निवासी सुशील गर्ग का कहना है कि छिजारसी टोल टैक्स से हापुड़ के लोगों को दोहरी महंगाई झेलनी पड़ रही है। अब रोडवेज की बसों में भी किराया बढ़ा दिया गया है, किराए की बढ़ी दरों को जल्द कम किया जाना चाहिए।-फोटो संख्या--
विश्वजीत केहर का कहना है कि दिल्ली, गाजियाबाद आने और जाने पर किराए पर 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। हजारों लोगों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। किराए में की गई बढ़ोत्तरी को कम किया जाना चाहिए।--फोटो संख्या--

-अधिकारी कहिन-
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी होने के कारण किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है। छिजारसी टोल से होकर बस गुजरने पर प्रति यात्री किराए में पांच रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed