{"_id":"5da218638ebc3e93d76c58a5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd186288836","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत से भरे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत से भरे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेत से भरे ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत
हापुड़। कॉलेज से घर लौट रहे दो छात्रों की बाइक पर रेत से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मेरठ थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव अतराड़ा निवासी मुकेश त्यागी का इकलौता पुत्र अनमोल (18) नगर के दिल्ली रोड स्थित एसएसवी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार दोपहर अनमोल मोहल्ला आवास विकास निवासी अपने दोस्त सचिन यादव के साथ बाइक से कॉलेज गया था। दोपहर के समय वह सचिन के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली रोड स्थित नाले के पास रेत से भरे एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान अनमोल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इकलौते पुत्र का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
हादसे के बाद लगा जाम
- हादसे के बाद मौके पर खड़े ट्रक और जमा हुए लोगों के कारण सड़क पर जाम लग गया। लोगों द्वारा हंगामा न शुरू हो जाए, इसे देखते हुए पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए ट्रक को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।