फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मुदाफरा के जंगल में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गमुदाफरा के जंगल में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश दबोचा
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ पुलिस की शुक्रवार दोपहर लूट और चोरी की घटनाओं में वांछित एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायर झोंककर भागने का प्रयास कर रहे बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से तमंचा व बाइक बरामद की गई है।
सीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद बाबूगढ़ पुलिस किठौर रोड पर मुदाफरा के पास बार्डर पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक युवक काले रंग की बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर उक्त युवक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, लेकिन गनीमत रही कि गोली पुलिस की जीप पर लगी। पुलिस ने भी बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू की। जवाबी कार्रवाई में भागने का प्रयास कर रहे बदमाश को पुलिस की गोली पैर में जा लगी। जिससे वह जंगल में घायल होकर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, खोका व कारतूस के साथ संदिग्ध बाइक भी बरामद की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सलमान पुत्र छोटे निवासी गांव शाहजमाल थाना किठौर मेरठ है। उस पर मेरठ गाजियाबाद और दिल्ली में दो दर्जन से भी अधिक लूट और वाहन चोरी की घटनाओं के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को अस्पताल में भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed