फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

क्रिकेटर अजीत चंदीला पर टीम में चयन के नाम पर साढ़े सात लाख एंठने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
क्रिकेटर अजीत चंदीला पर साढ़े सात लाख ऐंठने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

हापुड़। आईपीएल खिलाड़ी अजीत चंदीला पर फल विक्रेता से भारतीय अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये एेंठने का आरोप लगा है। पीड़ित ने आईजीआरएस पर मामले की शिकायत की। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने क्रिकेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला कानून गोयान पत्थर वाला कुआं निवासी फल व्यापारी मशकूर ने बताया कि उसका पुत्र मुनीर फरीदाबाद में क्रिकेट की कोचिंग ले रहा था। इस संबंध में उसका फरीदाबाद आना जाना लगा रहता था। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात फरीदाबाद के थाना भोपानी बल्लभगढ़ क्षेत्र के सेक्टर 9 गिरौली फरीदनगर निवासी क्रिकेटर अजीत चंदीला से हुई। अजीत चंदीला ने पीड़ित के पुत्र का चयन अंडर 14 भारतीय क्रिकेट टीम में कराने की बात कहते हुए उसे झांसे में ले लिया। वहीं क्रिकेट टीम में चयन कराने की ऐवज में उसने साढ़े सात लाख की मांग की। 24 दिसंबर 2018 में अजीत चंदीला उसके घर पहुंचा। जहां फल विक्रेता ने अपने एक परिचित के सामने अजीत चंदीला को साढ़े सात लाख रुपये दे दिए। बताया कि फरवरी 2019 में चयन कराने का आश्वसन दिया गया, लेकिन कई माह बाद भी पीड़ित के पुत्र का चयन नहीं हो सका। चयन न होने पर उसने अपनी रकम वापस मांगी।
विज्ञापन

सख्ती से तगादा करने पर 11 मार्च 2019 को अजीत चंदीला ने सात लाख का चेक देकर दो माह के अंदर पचास हजार रुपये नगद देने का आश्वासन दिया, लेकिन चेक खाते में जमा करने पर बाउंस हो गया। तभी से वह अपनी रकम वापस मांग रहा है। इस मामले में पीड़ित ने आईजीआरएस पर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि क्रिकेटर अजीत चंदीला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed