फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सभासद के गलत रवैये को लेकर राज्य क र्मचारी परिषद ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सभासद के खिलाफ लामबंद हुए पालिका के कर्मचारी
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिका के एक सभासद के खिलाफ पालिका के कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। पालिका के चार कर्मचारियों द्वारा सभासद पर अभद्रता का आरोप लगाया गया है। वहीं इस संबंध में राज्य कर्मचारी परिषद ने भी अधिकारियों को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद की जिला इकाई ने नगर पालिका ईओ को लिखे पत्र में बताया कि पालिका के एक सभासद द्वारा कर्मचारियों से लगातार अभद्रता की जा रही है। कर संचालक मुकुल शर्मा, लिपिक प्रथम उमेश चंद शर्मा, लिपिक तरूण कुमार, ठेकेदार कर्मचारी लाइट विभाग अजय कुमार ने लिखित रूप में सभासद पर अभद्रता करने और अनैतिक दबाव डालने का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा व मंत्री ने 72 घंटे में समस्या का निदान नहीं होने पर तीन दिवस की सांकेतिक हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका ईओ जेके आनंद से संपर्क नहीं हो सका।
कांवड़ मेले में भी कर चुका है हंगामा
पालिका कर्मचारियों ने बताया कि पालिका के कांवड़ शिविर में भी सभासद कर्मचारियों से अभद्रता कर चुक ा है। सभासद द्वारा मेले में अभद्रता करने का मामला भी चर्चित रहा था। जब पालिका अफसरों ने मामले को रफा दफा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed