{"_id":"5d5aec2a8ebc3e896d0e32d2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd182586623","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास को लेकर फिर कलक्ट्रेट पहुंचे खुडलिया के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास को लेकर फिर कलक्ट्रेट पहुंचे खुडलिया के ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरपास को लेकर फिर कलक्ट्रेट पहुंचे खुडलिया के ग्रामीण
हापुड़। सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया के लोगों ने मुख्य रास्ते पर प्रस्तावित अंडरपास बनाए जाने के लिए एक बार फिर कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कुछ लोगों द्वारा इस अंडरपास को दूसरे रास्ते पर बनाये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
एनएचएआई द्वारा हाइवे-09 के सिक्सलेन कार्य के दौरान गांवों में अंडरपास प्रस्तावित हैं। गांव मोहम्मदपुर खुडलिया के मुख्यमार्ग पर भी एक अंडरपास प्रस्तावित है। इस रास्ते पर से मंढैया खुडलिया और फरीदपुर का रास्ता भी जाता है। यह गांव का मुख्य मार्ग है। लेकिन गांव की राजनीति के चलते कुछ लोग इस अंडरपास को मुख्यमार्ग से हटाकर दूसरे मार्ग पर बनवाने का प्रयास कर रहे हैं।
इसी के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर कलक्ट्रेट पहुंचे थे। लेकिन डीएम व एडीएम के यहां न मिलने से उन्हें मायूसी हाथ लगी थी। सोमवार को एक बार फिर ग्रामीण रणशेर तेवतिया के नेतृत्व में यहां पहुंचे और अपनी मांग को लेकर एडीएम जयनाथ यादव को ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने प्रस्ताव के अनुसार की अंडरपास बनाए जाने का आश्वासन दिया।