फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नए पेराई सत्र में किसानों को एसएमएस से जारी होंगी गन्ना पर्चियां-डा.वीबी सिंह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
किसानों को एसएमएस से जारी होंगी गन्ना पर्चियां
विज्ञापन

हापुड़। जिले में गन्ना सर्वे व सट्टा प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर सोमवार को संयुक्त गन्ना आयुक्त की अध्यक्षता में नवीन मंडी स्थित जिला गन्ना विभाग परिसर में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें किसानों के राजस्व अभिलेख, क्षेत्रफल आदि का मिलान कर, त्रुटियों को संशोधित कराया गया। नए पैराई सत्र में किसानों को पर्चियां एसएमएस से जारी होंगी। इस संबंध में मोबाइल नंबर अपडेट करने के भी निर्देश दिए गए।
संयुक्त गन्ना आयुक्त डा. वीबी सिंह ने कहा कि जिलेभर के सभी गांवों में प्रदर्शन से पूर्व किसानों को एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाए, जांच के बाद किसान से प्रप्ति रसीद भी ली जाए, ताकि किसान स्वयं इस प्रदर्शन व जांच से संतुष्ट हो सकें। पेराई सत्र 2019-20 के प्रारंभ होने पर किसी भी किसान का संशोधन नहीं किया जाएगा। मोबाइल नंबर भी सही फीड कराएं, जिससे नए सत्र में एसएमएस के जरिए ही पर्चियां किसानों को मिलेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया कि गांवों में जैसे ही सर्वे सट्टा प्रदर्शन का कार्य पूर्ण हो जाए, तत्काल कच्चा कैलेंडर प्रिंट कर किसानों को उपलब्ध करा दिया जाए। किसान इस कैलेंडर की खामियों को दुरस्त करा सकेंगे, पक्का कैलेंडर जारी होने के बाद कोई संशोधन नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को डबल बांड, मृतक बांड, फर्जी बांड, भूमिहीन बांड को बंद कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार यादव, जगतराम, सचिव हापुड़ मनोज कुमार, राकेश पटेल, नवीन कुमार, सुधीर कुमार, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed