{"_id":"5d53113f8ebc3e6d1323b7d4","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd182308130","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस, प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस, प्रशासन अलर्ट
हापुड़। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस, प्रशासन अलर्ट हो गया है। संदिग्धों पर कड़ी नजर के साथ ही वाहनों की भी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। एसपी ने पुलिस कर्मियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने के बाद से पुलिस, प्रशासन जिले में सतर्क है। स्वतंत्रता दिवस पर शहर में किसी तरह की अराजकता न फैले, इससे निपटने की पूरी योजना तैयार की जा चुकी है।
पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश हैं, जिसके बाद से संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वाहनों को रोककर गहनता से जांच पड़ताल हो रही है। इतना ही नहीं रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी भी चौकसी करती नजर आ रही है।
विज्ञापन
एसपी डा.यशवीर सिंह का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस, प्रशासन सतर्क है। अराजकता फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
जतिन त्यागी 13एचपीआर31