{"_id":"5d5311408ebc3e6cfd18a632","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd182301779","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलखुवा पुलिस ने छोड़े बावरिया गिरोह के बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलखुवा पुलिस ने छोड़े बावरिया गिरोह के बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बिना कार्रवाई बावरिया गिरोह के दो बदमाशों को छोड़ा
हापुड़। पिलखुवा पुलिस का बड़ा कारनामा सामने आया है। पुलिस ने बावरिया गिरोह के दो बदमाशों को पकड़ने के बाद बिना कार्रवाई करे ही छोड़ दिया। अब इस मामले में एसपी ने एक दरोगा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है, जबकि कोतवाली प्रभारी के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं।
दो दिन पहले पिलखुवा पुलिस ने बावरिया गिरोह के दो संदिग्ध सदस्यों को दबोचा था, लेकिन बिना किसी कार्रवाई के ही बस अड्डा चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह और दो पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को छोड़ दिया। जबकि बदमाश पकड़े जाने की सूचना पर खुद एसपी डा. यशवीर सिंह और एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे थे, लेकिन वहां कोई बदमाश मौजूद न मिलने पर पुलिसकर्मियों की हवाईयां उड़ गयी। पूछताछ में सभी के बयान विरोधाभास पाये गए। जिसके आधार पर एसपी ने चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। यह तब है जब जिले की पुलिस गाजियाबाद में इसी गिरोह द्वारा दो लोगों की हत्या और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद गांव-गांव जाकर लोगों को बदमाशों के संबंध में आगाह कर रही है।
कोट
एसपी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट में उनकी भी संलिप्तता पायी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।