फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पालिका की फिर खुली पोल, हल्की बारिश में ही हुआ जलभराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
बरसात से शहर में हुआ जलभराव
विज्ञापन

हापुड़। मंगलवार को हुई बारिश ने नगर पालिका के सफाई अभियान की पोल खोल दी। शहर के प्रमुख मार्गों के अलावा कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। वहीं गढ़ रोड पर स्थिति काफी खराब रही नाला चोक होने के चलते सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नगर पालिका शहर में सफाई के कागजी दावे कर लें, लेकिन शहरवासियों को हल्की बारिश होने पर भी जलभराव से राहत नहीं दिला पा रही है। मंगलवार दोपहर को हुई बारिश में ही पालिका के नाला सफाई अभियान की फिर पोल खुल गई। शहर में रूक-रूक कर हुई बारिश से गढ़ रोड, देहली गेट मोहल्ले में नाले उफन गए। गढ़ रोड पर बारिश बंद होने के बाद भी सड़क पर जलभराव रहा। इसकी वजह से मोहल्ला भीमनगर, गिरधारी नगर, साकेत कालोनी निवासियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं गनीमत यह रही कि बारिश रूक-रूक कर होती रही। अगर बारिश मूसलाधार होती तो शहर में नजारा पिछले हफ्ते जैसा ही होता। व्यवस्था पूरी तरह से बैठी दिखाई देती। वहीं राहगीरों को भी जलभराव होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग से गुजरते वाहनों की ने भी लोगों की परेशानी बढ़ाई।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ जेके आनंद ने बताया कि नालों की लगातार सफाई कराई जा रही है। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जायेगी। जहां जलभराव की समस्या है। वहां पर भी पालिका की टीमे भेजकर उचित व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अंडरपास में भी हुआ जलभराव
बारिश में रेलवे अंडरपास में भी जलभराव हो गया। धनौरा-असौड़ा रेलवे अंडरपास पर मंगलवार को हुई बारिश से जलभराव हो गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाली बाइकें बंद हो गई वहीं कई गाड़ियां भी बंद हुईं। अंडरपास से होकर गुजरने वाले आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सड़कों पर फैली गंदगी ने किया परेशान
बारिश खत्म होने के बाद कई घंटे तक लोग जलभराव से जूझते रहे। जब जलभराव समाप्त हुआ तो नालों से निकली गंदगी सड़कों पर फैली हुई मिली। जिसके कारण लोगों का निकलना दूभर हो गया। रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, बुलंदशहर रोड पर गंदगी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed