फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शराब के ठेके पर महिलाओं का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
शराब ठेके के विरोध में उतरी महिलाएं, किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में शराब के ठेके के विरोध में एक बार फिर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने ठेके को आग लगाने की चेतावनी भी दी। इस दौरान सूचना पर आबकारी अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हंगामे के बीच अधिकारियों ने गांव से बाहर ठेका स्थापित करने का आश्वासन दिया, इसके बाद जाकर महिलाएं शांत हुई।
गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में गांव के बीच में देशी शराब का ठेका है। पिछले कुछ दिन से गांव की महिलाओं द्वारा इस ठेके का विरोध किया जा रहा है। दो दिन पहले भी महिलाओं ने हंगामा किया था। मंगलवार दोपहर एक बार फिर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र होकर ठेके पर पहुंच गयी और हंगामा शुरू कर दिया। इनका कहना था कि गांव में शराब का ठेका आंगनबाड़ी केंद्र और मंदिर के पास है। सुबह महिलाएं मंदिर से पूजा अर्चना करने आती जाती हैं तो शराबी उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं।
विज्ञापन

ठेके के पास अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहा है। जिसके कारण ग्रामीण महिलाओं और युवतियों को परेशानी का सामना करना पड़ ता है। ऐसे में ठेके को गांव से बाहर किया जाए। हंगामे के बीच महिलाओं ने ठेके को आग लगाने की चेतावनी दे डाली। सूचना पर आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। हंगामे के बीच अधिकारियों ने ठेके को गांव से बाहर स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों द्वारा ठेेके लिए भूमि का तलाश भी की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जा रहा है। जिसके बाद ही महिलाएं शांत हुई। शिकायत करने वाली महिलाओं में बबीता, मोनिका, मितलेश, सारा, कुसुम, कृष्णा, पूजा, पिंकी, भरतो, जगरोशनी, राजबाला, अनीता आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed