{"_id":"5d506f978ebc3e6ccc03da9b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1821441143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जलाने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जलाने का प्रयास
हापुड़। दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को जलाकर मारने के प्रयास व मायके में आकर मारपीट के मामले में विवाहिता के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर के मोहल्ला महेशपुरी निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बहन प्रीति की शादी नौ दिसंबर 2018 को जनपद मेरठ क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर उसकी बहन से मारपीट करते थे। घर न टूटे इस डर से पीड़ित ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना सहती रही। आरोप है कि छह अगस्त 2019 की रात प्रीति को ससुरालियों ने जमकर पीटा और आग लगा दी। किसी तरह लोगों ने उसकी जान बचायी। हादसे में महिला गंभीर रुप से झुलस गई। मामले की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग पुत्री की ससुराल पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। ससुरालियों से जान का खतरा होने पर परिजन प्रीति को हापुड़ ले आए। आरोप है कि आठ अगस्त को ससुराल पक्ष के लोग एकत्र होकर मायके पहुंचे और परिजनों से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच कर मामले में कार्रवाई होगी।