{"_id":"5d506f9a8ebc3e6d176706ab","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd182134756","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू,चिकनगुनिया की रिपोर्ट न सौंपने पर स्वास्थ्य विभाग करेगा कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू,चिकनगुनिया की रिपोर्ट न सौंपने पर स्वास्थ्य विभाग करेगा कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू, चिकनगुनिया की रिपोर्ट न सौंपने पर स्वास्थ्य विभाग करेगा कार्रवाई
हापुड़। संक्रामक बीमारियों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को न भेजने वाली पैथोलॉजी लैबों को नोटिस भेजने की तैयारी है। डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, टीबी के मरीजों को लेकर विभाग गंभीर है। हालांकि अभी इन मच्छर जनित रोगों के जिले में न फैलने का दावा किया जा रहा है, फिर भी सैंपल पॉजीटिव मिलने पर तुरंत रिपोर्टर स्वास्थ्य विभाग को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
बरसात के बाद मच्छरजनित रोगों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की भरमार है। हालांकि चिकित्सक अभी डेंगू, चिकनगुनिया न फैलने की बात कह रहे हैं। आलम यह है कि निजी पैथोलॉजी लैब द्वारा कई बार मरीज में डेंगू की पुष्टि कर दी जाती है। इसके बाद मरीजों में भय फैलना शुरू हो जाता है। कुछ चिकित्सक इसका गलत फायदा भी उठाते हैं। इस तरह के मामलों को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने निर्देश दिए हैं कि प्राइवेट पैथोलॉजी लैब संक्रामक बीमारियों की रिपोर्ट पहले स्वास्थ्य विभाग को दें, सरकारी लैब से पुष्टि होने पर ही रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जा सकेगा। ऐसा न करने वाली लैबों को नोटिस देने की तैयारी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह का कहना है कि यदि लैबों ने डेंगू, चिकनगुनिया, टीबी की रिपोर्ट विभाग को नहीं सौंपी तो कार्रवाई होगी। इन बीमारियों की अफवाह न फैलाई जाए।