{"_id":"5d50688a8ebc3e6cb025d363","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd182134554","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छात्र रेडियो से सीखेंगे अंग्रेजी बोलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छात्र रेडियो से सीखेंगे अंग्रेजी बोलना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब छात्र रेडियो से सीखेंगे अंग्रेजी बोलना
हापुड़। परिषदीय विद्यालयों के छात्र अब रेडियो के माध्यम से फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सीखेंगे। यूनिसेफ और लर्निंग रिसोर्सेज पूणे के सहयोग से आओ अंग्रेजी सीखे कार्यक्रम लांच किया गया है। स्कूलों में सुबह 11 बजे से 15 मिनट तक ऑल इंडिया रेडियो पर इसका प्रसारण होगा, जिसे शिक्षक रजिस्टर में भी नोट करेंगे और छात्राओं को पूरी जानकारी देंगे।
परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर शिक्षित करने का शासन स्तर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिले के 100 स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से संचालित कराया जा रहा है। अब अन्य स्कूलों में भी छात्रों को अंग्रेजी का ज्ञान कराने के लिए शासन ने नई कवायद शुरू की है। आओ अंग्रेजी सीखे कार्यक्रम के तहत 120 एपीसोड तैयार किए गए हैं। ऑल इंडिया रेडियों पर रोजाना सुबह 11 बजे से सवा 11 बजे तक यह कार्यक्रम प्रसारित होगा। कक्षा सातवीं के छात्रों को यह कार्यक्रम सुनाया जाएगा, शिक्षक अपनी स्वेच्छा से अन्य छात्रों को भी इसमें शामिल कर सकते हैं। शिक्षकों को पूरा कार्यक्रम रजिस्टर में नोट भी करना होगा। प्रसारण के बाद छात्रों को गहनता से इसका अध्ययन कराया जाएगा। कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में भी यह प्रोग्राम छात्राओं को सुनवाया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि छात्रों में अंग्रेजी स्कैल बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा है। शिक्षक इस कार्यक्रम को गंभीरता से लें।