फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कार्यकाल पूर्ण होने से पहले ग्राम प्रधान चुनाव की सुगबुगाहट,रोष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कार्यकाल पूरा होने से पहले ही चुनाव की सुगबुगाहट से भड़के प्रधान
विज्ञापन

हापुड़। अखिल भारतीय प्रधान संघ के आह्वान पर ग्राम प्रधानों ने बैठक कर सरकार द्वारा ग्राम प्रधानी के चुनाव पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने से पहले ही कराए जाने के प्रयास का कड़ा विरोध किया। साथ ही 28 अगस्त को लखनऊ में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाने का निर्णय लिया।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्थानीय निकाय निर्वाचन आयोग को सिफारिश जारी की है। सरकार की मंशा के अनुरूप निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में ग्राम पंचायतों के चुनाव जनवरी फरवरी में कराने का निर्देश मुख्य सचिव को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार जनवरी फरवरी में चुनाव होने पर ग्राम पंचायतों को पूर्ण कार्यकाल नहीं मिलेगा। सरकार की इस मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 28 अगस्त को लखनऊ में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संजीव त्यागी, भीष्म, प्रदीप नागर, हेम सिंह, नवीन चौधरी, दिनेश गूजर, निरंजन शर्मा, अमरनाथ शर्मा, जौहर अली, हरवेंद्र सिंह, अमरदीप सिंह, विपिन त्यागी, राशिद अली, प्रशांत, साहिब अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed