{"_id":"5d4f19308ebc3e6d095508b2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd182105570","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग निजामपुर में मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग निजामपुर में मारे छापे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई की दुकान से लिए नमूने
हापुड़। त्यौहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी है। शनिवार को विभाग की टीम ने निजामपुर स्थित एक मिठाई की दुकान से चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
जिलाधिकारी अदिति सिंह द्वारा त्यौहारों को ध्यान में रखकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को मिलावटी खाद्य सामग्री की किसी भी हाल में बिक्री नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में विभागीय टीम द्वारा निजामपुर स्थित एक मिष्ठान भंडार में छापामारी की। टीम ने यहां से दूध, पनीर, मावा एवं चमचम के नमूने लिए।
अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि छापामार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जनपद में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री किसी भी हाल में नहीं होने दी जाएगी। अगर कहीं ऐसा मामला मिलता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।