{"_id":"5d4f192f8ebc3e6cd05ac82e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1820730120","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 लाख से धनपुरा और असौड़ा में बनेंगे कांजी हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 लाख से धनपुरा और असौड़ा में बनेंगे कांजी हाउस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
56 लाख से धनपुरा और असौड़ा में बनेंगे कांजी हाउस
हापुड़। निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए जिला पंचायत भी अपना योगदान देगा। जिला पंचायत द्वारा जिले में दो कांजी हाउस का निर्माण धनपुरा और असौड़ा गांव में किया जाएगा। दोनों के निर्माण में 56 लाख रुपये की लागत आएगी और प्रत्येक में 33 पशु रहेंगे। इनके पूरे खर्चे का वहन जिला पंचायत ही करेगी।
निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा जगह जगह गो आश्रय स्थल बनाये गए हैं। जिनमें बड़ी संख्या में गोवंश पाले जा रहे हैं। इनकी हर सुविधा का ख्याल भी रखा जा रहा है। इसी क्रम में जिला पंचायत भी कांजी हाउस का निर्माण करेगा। इसके लिए जिले में हापुड़ और गढ़ ब्लाक में दो गांवों को चिन्हित किया गया है। गढ़ ब्लाक में गांव धनपुरा और हापुड़ ब्लाक में गांव असौड़ा को इसके लिए चिन्हित किया गया है। दोनों कांजी हाउस के निर्माण में 56 लाख रुपये का खर्चा आएगा और इन दोनों में 66 पशुओं को रखा जा सकेगा। प्रत्येक के लिए गांवों में पांच हजार वर्ग फिट भूमि चिन्हित की गयी है।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी प्रणव पांडेय ने बताया कि कांजी हाउस का पूरा रख रखाव जिला पंचायत की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए एक दो दिन में टेंडर निकाले जाएंगे। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
बेसहारा पशुओं के पालन को सरकार प्रतिदिन दे 100 रुपये
हापुड़। अखिल भारतीय प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक कर, बेसहारा पशुओं के पालन पोषण के लिए सरकार द्वारा दिए जा रहे 30 रुपयों को नाकाफी बताया। साथ ही एक पशु का खर्चा 100 रुपये देने की मांग उठाई।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने कहा कि बेसहारा पशु खेतों में किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। गो आश्रय स्थलों में गोवंशों को भरपेट खाना नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने इन पशुओं के पालन पोषण के लिए प्रति पशु 30 रुपये देने का निर्णय लिया है।
एक पशु का पेट 30 रुपये के चारे में कैसे भर सकता है, यह बड़ा सवाल है। अधिकारी खुद ही इतने पैसों में एक पशु को पालकर दिखाएं। उन्होंने बताया कि सरकार प्रति पशु 100 रुपये प्रति दिन खर्चे के दे, तभी बेसहारा पशुओं को भरपेट चारा मिल सकता है।
बैठक में प्रदीप नागर, अमरदीप, हरवेंद्र सिंह, योगेश्वरी त्यागी, साहिल अली, जोहर अली, संदीप, मतलूब, रणवीर, मनोज चौधरी, अशोक कुमार, विजय खरे, विपिन, बंटी, निरंजन शर्मा, अमरनाथ शर्मा मौजूद रहे।