फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तीन लोगों ने हड़पे कमेटी के 1.40 करोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कमेटी डालने के नाम पर 1.40 करोड़ की ठगी
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यापारी से कमेटी के नाम पर एक करोड़ 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने जब कमेटी के रुपये की मांग की तो आरोपियों ने रुपये देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगाए लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के मोहल्ला कलक्टरगंज निवासी व्यापारी ऋषि गाबा पुत्र गिरीलाल ने बताया कि हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी सौरभ त्यागी कमेटी डालने का काम करता है। उनके साथ अंकुर त्यागी और तगा सराय निवासी अशोक त्यागी भी इस धंधे में जुड़े हुए हैं। ऋषि ने बताया कि उन्होंने व्यापार से रुपये निकालकर प्रतिमाह के हिसाब से कमेटी की किस्त अदा की। पांच साल बाद रुपये एक करोड़ 40 लाख रुपये एकत्र हो गए। लेकिन कमेटी पूरी होने के बाद जब उसने रुपयों की मांग की तो तीनों उसे टरकाने लगे। बाद में रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे रुपये देने से इंकार कर दिया और रुपये मांगने पर हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन

बड़ी रकम हड़पने के बाद पीड़ित कार्रवाई के लिए कोतवाली के चक्कर लगाता रहा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की। जिसके बाद एसपी डा. यशवीर सिंह ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

पहले भी सामने आएं हैं लॉटरी के नाम पर ठगी के मामले -
शहर में लाटरी के नाम पर ठगी के मामले में पहले भी प्रकाश में आते रहे हैं। शहर के कई बड़े कारोबारी और व्यापारी करोड़ों की लॉटरी डालते रहे हैं। ऐसे में मोटी रकम एकत्र होने के बाद लॉटरी संचालक सारे रुपये लेकर फरार हो गए। पिछले एक साल में ऐसे तीन से चार बड़े मामले प्रकाश में आए हैं। बड़ी बात है कि अधिकतर कारोबारियों का कालाधन इसमें लगा होने के कारण पुलिस तक भी मामला नहीं पहुंच पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed