{"_id":"5d4dbe8b8ebc3e6ca8683980","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd182023933","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी में परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी में परेशान रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी में परेशान रहे लोग
हापुड़। कसेरठ बाजार में लगा 400केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंकने से शुक्रवार को पूरे दिन हजारों घरों की बत्ती गुल रही। लोगों को भीषण गर्मी और पानी किल्लत से परेशान होना पड़ा। सूचना के बावजूद भी निगम कर्मियों ने शाम के समय ट्रांसफार्मर की बदली शुरू की।
कसेरठ बाजार में लगे 400केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर से गोपीपुरा, कोठीगेट, चाहकमाल, कसेरठ बाजार, मोहल्ला बफरान के हजारों घरों को आपूर्ति दी जाती है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ओवर लोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर फुुंक गया। गर्मी, पानी किल्लत से परेशान लोगों ने इसकी शिकायत बिलजीघर पर की। लापरवाही का आलम यह रहा कि पूरो दिन निगम कर्मियों ने इस ट्रांसफार्मर की बदली करना मुनासिब नहीं समझा। शाम के समय ट्रांसफार्मर की बदली शुरू की गई। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि ट्रांसफार्मर को लगवाया जा रहा है, लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।