फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तीन महीने से अधर में लटका नाला निर्माण, रेस्टोरेंट की दीवार में आयी दरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
hapur news
मेरठ रोड पर तीन माह से अटका नाले का निर्माण, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। मेरठ रोड पर तीन महीने से अधर में लटके नाले का निर्माण पूरा न होने से एक रेस्टोरेंट में दरार आ गई, इसके विरोध में स्थानीय दुकानदारों ने जोरदार प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने नाला बना रहे कर्मचारियों पर सुविधा शुल्क मांगने का भी आरोप लगाया। इस मामले में डीएम से शिकायत की भी बात कही गई है।

मेरठ रोड पर छप्पन भोग रेस्तरां के संचालक पंकज त्यागी ने बताया कि मेरठ रोड पर बीते तीन महीने से नाला निर्माणकार्य चल रहा है। बरसात शुरू हो गई हैं, लेकिन नाले को पूरी तरह नहीं बनाया जा सका है। इसके चलते सड़क किनारे बने उनके रेस्तरां व आसपास की दुकानों में दरार आ गई है। इतना ही नहीं नाले को ऊपर से ढका भी नहीं गया है, कर्मचारियों से शिकायत की तो उन्होंने सुविधा शुल्क की मांग की। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने जोरदार प्रदर्शन किया और डीएम से इस मामले की शिकायत की बात कही। प्रदर्शन करने वालों में मनीष सिंह, संदीप, राहुल त्यागी, पंकज त्यागी, इस्लाम, नीटू त्यागी, अनिल त्यागी, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed