{"_id":"5d30be3f8ebc3e6cc45133c4","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd180525477","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई और एसएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई और एसएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई और एसएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर मंढैया निवासी किसान की कुछ दिन पहले टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने बिजली घर के जेई और लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गौरतलब है कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर मढैया निवासी किसान प्रेम सिंह चार जुलाई को अपने खेत पर काम करने गए थे। खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी।
इस मामले में परिजनों व ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि तार पिछले दो दिन से टूटा पड़ा हुआ था। तार टूटा पड़ा होने की सूचना पावर निगम के अधिकारियों को दी गई थी। इसके बावजूद तार को ठीक नहीं किया गया। इस मामले में ग्रामीणों द्वारा जमकर हंगामा किया गया था। ग्रामीणों ने अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई थी। इस मामले में मृतक किसान के भाई विनोद की तहरीर पर बाबूगढ़ पुलिस ने जेई कुंवरपाल सिंह और एसएसओ रविन्द्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।