{"_id":"63c039cc7385cb1db4270d46","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2505875120","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष के खिलाफ भाकियू ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष के खिलाफ भाकियू ने दिया धरना
विज्ञापन
बहादुरगढ़ थाने का घेराव करते भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाते एसडीएम एवं सीओ।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष के खिलाफ भाकियू ने दिया धरना
गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। लगभग तीन घंटे तक चले हंगामे के बीच एसडीएम और सीओ ने कार्यकर्ताओं को समझाया और शांत किया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
युवा मंडल अध्यक्ष जीते चौहान ने बताया कि बुधवार में गांव नानई में उनके भतीजे के साथ गांव के ही युवकों ने पिटाई कर दी थी। जिसमें थाने पहुंचकर आरोपी पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। लेकिन थानाध्यक्ष ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दूसरे पक्ष पर कार्रवाई करने की बजाए उनकी तहरीर पर जांच शुरू कर दी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बताया कि कहासुनी को लेकर हुए विवाद में थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों से एक-एक युवक को थाने में बैठा लिया। जो बुधवार की रात में भी थाने में ही बैठाए गए। पुलिस की कार्यशैली को देख भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष पनप गया और थाने का घेराव कर दिया। करीब तीन घंटे तक कार्यकर्ताओं ने घेराव कर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली का विरोध किया। जिसके बाद सूचना पर पहुंचे एसडीएम विवेक यादव, सीओ स्तुति सिंह, गढ़ कोतवाली प्रभारी सतेंद्र प्रताप सिंह ने सभी किसानों को शांत किया और दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराया। जिसके बाद सभी भाकियू कार्यकर्ता वहां से बिना कार्रवाई के लौट गए। इस मौके पर दिनेश त्यागी, बब्ली त्यागी, गय्यूर चौधरी, सेवाराम चौहान, सुरेंद्र, महेंद्र आदि मौजूद रहे।