{"_id":"630113e9b1caa615fc27a35c","slug":"hapur-news-garh-news-gbd243263281","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मामले में दबिश देने आई उत्तराखंड पुलिस को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के मामले में दबिश देने आई उत्तराखंड पुलिस को घेरा
विज्ञापन
सिंभावली के गांव मुरादपुर में उत्तराखंड पुलिस को घेरने के लिए लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : GARH
लूट के मामले में दबिश देने आई उत्तराखंड पुलिस को घेरा
गढ़मुक्तेश्वर। उत्तराखंड में ट्रक लूट के मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर में दबिश देने पहुंची पुलिस को महिलाओं ने घेर लिया। हंगामे के डर से पुलिस आरोपी की बजाए उसके उसके पिता को ले गई।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले उत्तराखंड में ट्रक लूटा गया था। जिसमें पुलिस द्वारा कुछ आरोपियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने सिंभावली के गांव मुरादपुर निवासी युवक को भी लूट में शामिल बताया, जिसके आधार पर शनिवार की शाम करीब 4 बजे उत्तराखंड के रुद्रपुर थाने में तैनात एसआई हरवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर में आरोपी के घर दबिश देने पहुंच गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों को देख गांव की दर्जनों महिलाओं ने घेराव कर दिया। पुलिस ने खुद को घिरता देख आरोपी के बुजुर्ग व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और कार में बैठकर भागते नजर आए।
गढ़ थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तराखंड के रुद्रपुर थाना में ट्रक लूट के मामले में मुकदमा दर्ज है, जिसमें सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर के लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं, संबंधित मामले में पूछताछ के लिए उत्तराखंड पुलिस का सिंभावली की पुलिस ने सहयोग किया। लेकिन दबिश के दौरान आरोपी नहीं मिले, पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।