{"_id":"629f8a8065193e0dee191f83","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2396945117","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को ब्लैक मेल कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को ब्लैक मेल कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को ब्लैक मेल कर किया दुष्कर्म
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी को ब्लैक मेल कर कई माह तक दुष्कर्म किया, किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को जानकारी मिली, तो उनके होश उड़ गए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश की जा रही है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसकी बेटी की उम्र 15 वर्ष है। अचानक तबियत खराब होने पर उसे चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक ने जांच कर बताया कि उसकी बेटी 4-5 माह की गर्भवती है।उन्होंने बेटी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि गांव का ही रहने वाला राहुल उसे डरा-धमका कर कई माह से दुष्कर्म कर रहा है। जिसने उसके अश्लील फोटो भी खींचे हुए हैं। फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे ब्लैकमेल करता आ रहा है। जिसके बाद पीड़ित बेटी को लेकर थाने पहुंचा, जिसने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ पवन कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर राहुल के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। संवाद