{"_id":"627164905b8791706d251e9a","slug":"hapur-news-garh-news-gbd237853325","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक पर सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। वहीं आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।
मंगलवार की रात करीब आठ बजे गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर निवासी राजू (38) पुत्र कलुवा अपने साथ मदन शर्मा (52) पुत्र बनारसी निवासी देवली थाना सिंभावली को बाइक पर सवार होकर गढ़ से गांव नानपुर आ रहा था। जैसे ही वे मेरठ रोड पर गांव हिरनपुरा चौराहे पर पहुंचे तो पीछा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। कार की चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके से कार चालक भी कार समेत भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
गढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि संबंधित मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा, फिलहाल के लिए दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं, वहीं आरोपी कार चालक की भी तलाश की जा रही है। संवाद