फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शनि अमावस्या कल, गंगानगरी में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
शनि अमावस्या कल, गंगानगरी में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। हिंदू धर्म में प्रत्येक माह को होने वाली अमावस्या और पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है, लेकिन शनिवार को पडने वाली अमावस्या का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस बार वैशाख माह की अमावस्या 30 अप्रैल (शनिवार) को है। जिसके चलते गंगानगरी ब्रजघाट समेत पुष्पावती पूठ और लठीरा के घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। जो गंगा स्नान कर तट पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन सकती है।
शनिवार को पडने के चलते इसे शनि अमावस्या भी कहते हैं, शनि अमावस्या पर शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है। पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि इस बार शनि अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण भी होगा, लेकिन भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जिसके चलते इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात से आरंभ होगी अमावस्या
पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि पंचाग के अनुसार वैशाख अमावस्या 29 अप्रैल की रात 12 बजकर 57 मिनट से आरंभ होगी, जो 30 अप्रैल को रात 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। जिसके चलते शनिवार को पूरा दिन गंगा स्नान समेत धार्मिक कर्मकांड के लिए उपयुक्त है। अमावस्या पर पिंडदान, तर्पण करने से पितरों की आत्मा भी प्रसन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका प्रशासन तैयारी में जुटा
पालिकाध्यक्ष सोना सिंह ने बताया कि गंगा में की गई बेरिकेड़िंग को दुरुस्त कराने के साथ ही घाटों व बाजारों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति भी सुचारू रूप से की जाएगी। वहीं गंगा तट पर नाविकों व गोताखोरों की तैनाती भी रहेगी।
कैसी रहेगी पुलिस व्यवस्था
सीओ पवन कुमार ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर हाईवे पर स्याना चौपला, ब्रजघाट चेक पोस्ट, बदरखा मोड़, टोल प्लाजा के निकट और गंगा पुल पर पुलिस तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर दो यातायात उप निरीक्षक, चार हेड कांस्टेबल, चार कांस्टेबल और चार होमगार्ड के अलावा सिविल पुलिस के सब इंस्पेक्टर, एक महिला उप निरीक्षक, 10 हेड कांस्टेबल, 10 कांस्टेबल और 4 महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे।

जाम की स्थिति बनने पर इन रास्तों से निकलें
नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की तरफ जाने वाले भक्त ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैठ होकर जाम से बचते हुए हाईवे पर पहुंच सकेंगे। मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के भक्त गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकेंगे। बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के भक्त ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed