फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ठगी के आरोपियों की 14.46 करोड़ की संपत्ति जब्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ठगी के आरोपियों की 14.46 करोड़ की संपत्ति जब्त
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पुुलिस प्रशासन ने निफ्टेक ग्लोबल कंपनी के संचालकों की करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया है। मुख्य आरोपी अशोक चौहान समेत पांच आरोपियों की हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, और बुलंदशहर में संपत्तियों को कुर्क किया गया है। बता दें कि लगभग 300 करोड़ की ठगी के आरोप में मुख्य आरोपी समेत पांच जेल में बंद हैं। आरोपी गढ़ क्षेत्र व अन्य जनपदों में सैकड़ों लोगों से ठगी कर चुके हैं।
सोमवार को एसपी दीपक भूकर ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि डीएम अनुज सिंह के निर्देश पर निफ्टेक ग्लोबल कंपनी मे निवेश कराकर 18 माह में धन दोगुना करने का झांसा देने वाले आरोपियों द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गई करीब सात करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है। लेकिन डीएम के निर्देश पर फिर से 14 करोड़ 46 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। एसपी ने बताया कि जो संपत्ति अटैच कर ली गई है, उसकी खरीद फरोख्त पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। उन्होंने बताया कि संबंधित अटैच की गई संपत्ति को पुलिस प्रशासन ने कब्जे में ले लिया है। जिसकी जांच होगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर अर्जित की करोड़ों की संपत्ति
ठगी के मुख्य आरोपी अशोक चौहान समेत उसके साथियों ने धोखाधड़ी करते हुए हजारों लोगों से करीब तीन सौ करोड़ रुपये की हेराफेरी की थी। अशोक चौहान कंपनी का निदेशक था। वहीं उसकी पत्नी सुनीता, रिश्तेदार अशोक, सुषमा और धर्मपाल भी कंपनी में पदाधिकारी बनकर लोगों के साथ करोड़ों रुपये का हेराफेरी कर चुके हैं। इस संबंध में आरोपियों पर 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा सौ से अधिक आईजीआरएस पर शिकायतें हैं। जिसको लेकर बहादुरगढ़ पुलिस ने 2021 में आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया था। जिनके पास से लाखों रुपये की नकदी और एक लग्जरी कार भी बरामद हुई थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई में तेजी दिखाई और आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की, इस समय पांच आरोपी जेल में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed