फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बक्सर ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बक्सर प्रधान पर सरकारी धन के गबन का आरोप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली ब्लॉक की ग्राम पंचायत बक्सर ग्राम प्रधान पर ग्राम पंचायत सचिवों ने सरकारी धन के गबन का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र भेजा था, शनिवार को समाज कल्याण अधिकारी ने मामले की जांच की और संबंधित मामले में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी।

सिंभावली के ग्राम पंचायत सदस्य भारत, शाहिद, प्रीति शर्मा, भावना, ललित, राजन और राहुल ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा था। जिसमें बताया था कि पिछले एक वर्ष से ग्राम प्रधान बिना किसी ग्राम पंचायत सदस्य की अनुमति के गांव में कार्य करा रहा है। सदस्यों ने बताया कि कई कार्य ऐसे करा दिए हैं, जिनका वर्क आर्डर भी नहीं हो पाया है। गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के नाम पर लाखों रुपये की रकम पंचायत के खाते से निकाली जा रही है, जिससे सरकारी धन का पूरी तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि सक्षम अस्पताल के बराबर में प्राइवेट प्लॉट में टीन शेड, राज पैलेस के पीछे इंटरलॉकिंग कार्य, बिना वर्क आर्डर के विभिन्न कार्यों के लिए पांच लाख की धनराशि निकाली गई, पंचायत घर में खड़े पेड़ों की धनराशि का गबन किया गया और ग्राम पंचायत की ईंट और गांव में टूटे चैनलों को बेचा गया है, जिनका कोई लेखा जोखा उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में डीएम अनुज सिंह के निर्देश पर समाज कल्याण अधिकारी अनामिका सिंह ने जांच की और आय व्यय का ब्योरा भी देखा। इसके अलावा गांव में किए गए विकास कार्यों की भी जांच की। अनामिका ने बताया कि इस संबंध में जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed