{"_id":"6251b8c22eb3f4142320ddd7","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2366436182","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेस वे पर 24 करोड़ से शिफ्ट होगी विद्युत लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेस वे पर 24 करोड़ से शिफ्ट होगी विद्युत लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा एक्सप्रेसवे पर 24 करोड़ से शिफ्ट होंगी विद्युत लाइन
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू होने से पहले बाधा बन रहीं विद्युत लाइटों को शिफ्ट कराने का काम शुरू हो गया है। इस कार्य में लगभग 24 करोड़ का खर्च प्रस्तावित है। यूपीडा (अर्बन प्लानिंग एंड डवलपमेंट अथॉरिटी) ने एक्सप्रेसवे की भूमि में आ रही विद्युत लाइन को शिफ्ट करने के लिए ऊर्जा निगम को आदेश दिए हैं। विद्युत लाइन को एक्सप्रेसवे के किनारे अंडरग्राउंड शिफ्ट कराया जाएगा।
मेरठ से लेकर प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ऊर्जा निगम के गढ़ डिवीजन के अधिशासी अभियंता केपी पुरी ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे को तैयार कराने वाली यूपीडा से निर्देश मिले हैं, निर्माण कार्य चालू होने से पूर्व बाधा बन रही विद्युत लाइन को हटाना जरूरी है। उ
केपी पुरी ने बताया कि एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए प्रशासन ने जो भूमि खरीदी है उसमें कई जगह बिजली की हाईटेंशन और लो टेंशन लाइनें गुजरी हुई है। यह एक्सप्रेस वे के निर्माण में बाधक बन रही है। काम शुरू होने से पहले ही इन्हें हटवाए जाना है, इसका पूरा खाका भी अधिकारियों द्वारा तैयार कर लिया है, गढ़ क्षेत्र में से गुजरने वाले एक्सप्रेस वे करीब 25 किलोमीटर की रेंज में आ रहा है, जिसको जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। एक्सप्रेसवे से लाइन शिफ्ट कर किनारे की तरफ लाने पर करीब 24 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
- ये लाइन होंगी शिफ्ट
- 33 हजार की 3 लाइन
- 11 हजार की 62 लाइन
- एलटी की 52 लाइन शिफ्ट होंगी, वहीं 885 खंभे हटाए जाएंगे।
- लाइन को एक्सप्रेस वे किनारे अंडरग्राउंड शिफ्ट किया जाएगा।
इन गांवों से होकर निकलेगा एक्सप्रेसवे
गांव दत्तियाना, पीरनगर, हिम्मतपुर, राजपुर, फरीदपुर, सिखैड़ा, मुरादपुर, बंगौली, आलापुर, किरयावली, सींगनपुर, बहादुरगढ़, आलमनगर, बरारी, भैना सदरपुर, चुचावाली मढैया, जखैड़ा रहमतपुर, चांदनेर, बहापुर ठेहरा, भदस्याना और रजापुर।