फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बलवा, जानलेवा हमले में वांछित दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बलवा, जानलेवा हमले में वांछित दो गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने गांव सिखैड़ा में भाजपा की जीत का जश्र मनाने के दौरान दूसरी पार्टी के समर्थकों द्वारा बलवा और जानलेवा हमले के मामले में दो वांछितों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

सीओ पवन कुमार ने बताया कि 10 मार्च को विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा में रात के समय भाजपा समर्थक जय श्री राम के नारे लगाते हुए जश्र मना रहे थे। जिससे गुस्साए दूसरी पार्टी के समर्थकों ने भाजपा समर्थकों पर हमला कर दिया, जिसमें महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 12 लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों के चिालाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सिंभावली पुलिस ने जांच के दौरान प्रकाश में आए दो आरोपियों युनुस और हाफिज इम्तियाज को बुधवार की रात सूचना के आधार पर सिखैड़ा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले पुलिस टीम घटना में शामिल अंसार, नवाब समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed